झाझा: 67 घंटे बाद झाझा–जसीडीह रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बहाल, यात्रियों ने ली राहत की सांस
Jhajha, Jamui | Dec 31, 2025 शनिवार की रात झाझा–जसीडीह मुख्य रेलखंड के आसनसोल डिवीजन अंतर्गत सिमुलतला स्टेशन के समीप पुल पर सीमेंट लदी मालगाड़ी के डिरेल होने से अप एवं डाउन लाइन पर करीब 67 घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। पुल मरम्मत और ट्रैक पर फंसे डिब्बों को हटाने के लिए रेलकर्मियों ने युद्धस्तर पर लगातार कार्य किया। मंगलवार की रात सबसे पहले डाउन लाइन पर मालगाड़ी चलाकर सुरक्षा जांच की गई,