महोली: महोली इलाके में घर के बाहर खेल रही 11 वर्ष की बच्ची को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
Maholi, Sitapur | Apr 20, 2026 जनपद के महोली थाना क्षेत्र के प्रखरपुर गांव में रहने वाली 11 वर्ष की बच्ची को घर के बाहर खेलते समय जहरीले सांप ने काट दिया था जिसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी थी परिवार वाले बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां बच्ची की मौत हो गई। मामले में मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में मातम का माहौल है।