पन्ना: भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरा ट्राला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Panna, Panna | May 5, 2026 "पन्ना-अमानगंज मार्ग पर रफ्तार का कहर जारी है। आज शाम गुनन्हा नाले के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला पलट गया। गनीमत रही कि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनियंत्रित गति पर अंकुश लगाने की मांग की है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।"