उरई: कोतवाली उरई पुलिस ने 2 युवकों के साथ मारपीट कर घायल करने के मामले में 3 लोगों पर मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Mar 10, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को एक युवक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, कि वह अपने दोस्त के साथ मोहल्ला पटेल नगर में था, तभी तीन लोग आए और युवक व उसके दोस्त के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया, इसके बाद पुलिस में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।