हुसैनाबाद: पैसा बहा, पानी गायब! सोलर जलमीनार बनी शोपीस, प्यास से बेहाल लोग
झारखंड के हुसैनाबाद और हैदरनगर इलाके में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई सोलर जलमीनारें अब बेकार साबित हो रही हैं। कई जगहों पर ये सिस्टम बंद पड़े हैं, तो कहीं पाइपलाइन लीकेज और सोलर प्लेट खराबी से पानी सप्लाई ठप है। गुरुवार को 1:00 बजे ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में लापरवाही बरती गई और शिकायतों के बावजूद कोई