शहपुरा: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा के प्राचार्य हुए सेवानिवृत्ति, विदाई समारोह किया गया आयोजित
शहपुरा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रवि शंकर साहू के 35 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के उपरांत सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार ने भव्य बिदाई समारोह आयोजित करते हुए मंगलवार दोपहर 3:30 बजे शानदार विदाई दी। दरअसल विदाई समारोह के दौरान विद्यालय परिवार सहित पत्रकार भीम शंकर साहू ने तिलक वंदन करते हुए ने फूलमाला पहनाकर विदाई दी ।