कैराना: कांधला में कृषि उत्पादन मंडी समिति की व्यापारी की दुकान में लगी आग, दमकल गाड़ी ने आग पर पाया काबू
Kairana, Shamli | May 22, 2026 कांधला कस्बे में कृषि उत्पादन मंडी समिति में विकास गोयल नामक व्यापारी की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, आग संदिग्ध परिस्थितियों में लगी, जिसके चलते व्यापारियों और मंडी में आए ग्राहकों में अफरा—तफरी मच गई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिस पर कर्मचारी दमकल गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।