बड़नगर मंडी में बुधवार को खरीदारी के दौरान व्यापरियों को दो मुँह वाला सांप दिखा। जिसके बाद उदय कैथवास नामक युवक ने साप को पकड़ लिए। दो मुंह वाले सांप को तस्करों से बचाने के लिए अनाज व्यापारी ने वन विभाग के कर्मचारी को इसके बारे में बताया। साथ ही सर्प को एक थैली में भरकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। वन विभाग को मिली खबर के बाद टीम ने सांप का रेस्क्यू किया।