रामानुजगंज: रामानुजगंज के जंगलों में 15 दिन से जमे 22 हाथियों को लेकर वन विभाग ने लोगों को किया सतर्क
रामानुजगंज बुधवार वन परिक्षेत्र में इन दिनों 22 हाथियों का दल सक्रिय है, जो लगातार जंगल क्षेत्र में मूवमेंट कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक, फिलहाल यह दल छतवा जंगल में डेरा डाले हुए है और सभी हाथियों का व्यवहार आक्रामक बताया जा रहा है। हाथियों के इस दल में 7 नर, 10 मादाएं और 5 शावक शामिल हैं, जिससे उनकी गतिविधियां और भी संवेदनशील हो गई हैं।