घोसी: जिले में गैस वितरण सुचारू, अफवाहों से बचें, 6652 सिलेंडर स्टॉक में: प्रशासन
जहानाबाद जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस आपूर्ति को पूरी तरह सामान्य बताया है। प्रखंड सहित जिले के 15,922 बुकिंग के मुकाबले 6,652 सिलेंडर स्टॉक में हैं जबकि रविवार को पूरे जिले में 3,429 का वितरण किया गया। रविवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल औसत डिलीवरी का समय 4.08 दिन है। 330 छापेमारी हो चुकी है।