टीकमगढ़: टीकमगढ़ के धीरज का अग्नि वीर में हुआ चयन, पंजाब में मिली नियुक्ति
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा क्षेत्र अंतर्गत निवासी धीरज अहिरवार का अग्नि वीर में चयन हुआ है। धीरज की नियुक्ति पंजाब में की गई है। नियुक्ति के बाद अपने घर आगमन पर टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर परिजन तथा स्थानीय जनो ने भव्य स्वागत किया। बताया गया कि धीरज के पिता रमेश अहिरवार ने भी आर्मी में अपनी सेवाएं दी है।जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने धीरज को शुभकामनाएं दी।