कानपुर: बर्रा में दिनदहाड़े दो युवकों ने देशी शराब की दुकान के सामने फेंका शव, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रही में देशी शराब की दुकान के ठीक सामने दिनदहाड़े दो युवकों ने एक युवक का शव फेंक दिया और मौके से फरार भी हो गए।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण के संबंध में गहनता से सीसीटीवी फुटेज की जांच एवं पूछताछ की जा रही है। अग्रिम विधि कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।