#कांग्रेस_का_विजय_मार्च..
भरतपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार शनिवार शाम जिला महिला कांग्रेस कमेटी, भरतपुर की ओर से छात्रों के समर्थन में विजय मार्च आयोजित किया गया। विजय मार्च बिहारी जी मंदिर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित अंबेडकर पार्क तक पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और छात्रों के प्रति एकजुटता जताई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीता शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी अगर सड़क पर नहीं उतरते तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आना संभव नहीं था। उन्होंने इसे कांग्रेस की जीत बताया। शर्मा ने कहा- जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा एक्सेप्ट नहीं होता, तब तक कांग्रेस विरोध करती रहेगी। बबीता शर्मा ने कहा- नीट पेपरलीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चले आंदोलन में बच्चों को बेहरमी से पीटा गया। लड़कियों के कपड़े फाड़े गए। लड़कियों को लाठी डंडों से पीटा गया। क्या प्रधानमंत्री का यही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा है? उन्होंने कहा- अब कांग्रेस नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इस्तीफे की मांग करती है।