आंजना पटेल समाज बांरा क्षेत्र का 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह एवं खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह रविवार को थाणा गांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज के अध्यक्ष नवनीतलाल पटेल ने कहा कि समाज में युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए एवं समाज मे शिक्षा पर ज्यादा जोर देने को कहा। विशिष्ट अतिथि पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार रहें।