हरदा: करणी सेना लड़ेगी चुनाव, राजनीतिक दल बनाने का किया ऐलान, हरदा में 11 घंटे का जनक्रांति आंदोलन खत्म
आज 21 दिसंबर रात 8 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन के बजाय राजनीतिक दल बनाकर सर्व समाज की मांगों को लोकसभा और विधानसभा में उठाया जाएगा। आज हजारों करणी सैनिकों ने पार्टी बनाने का समर्थन किया और उन्होंने करणी सैनिकों से वचन लिया कि वे आरएसएस की तर्ज पर दल की मजबूती के लिए काम करेंगे।