बालाघाट: उद्घाटन के 10 दिन में वॉटर फाउंटेन टूटा, 7 महीने में बदला भारत माता प्रतिमा का रंग
नगर सौंदर्यीकरण को लेकर नगरपालिका द्वारा किए गए कार्य अब सवालों के घेरे में आ गए हैं। आंबेडकर चौक स्थित शहीद पार्क में हाल ही में बनाए गए वॉटर फाउंटेन का लोकार्पण हुए अभी 10 दिन भी नहीं बीते थे कि समतलीकरण कार्य के दौरान नगरपालिका की जेसीबी का पंजा फाउंटेन से टकरा गया, जिससे उसमें कई जगह दरारें आ गईं। घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर विपक्ष ने सवाल उठाए है