बहराइच: रमपुरवा में तेज आंधी तूफान का कहर, घर की छत पर गिरा पीपल का पेड़, मां-बेटे हुए घायल
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा में तेज आधी तूफान के कारण एक घर की छत पर पीपल का पेड़ गिर गया। जिससे छत टूटकर गिर गई। इस हादसे में घर के अंदर मां-बेटे छत के मलबे में दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटे को मलबे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान सुशीला और शिवांग के रूप में हुई है। दोनों का बहराइच मेडिकल कालेज में इलाज जारी है।