BP चेक कराने आई लड़की ने डॉक्टर के केबिन में निकाला चाकू! डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर काटा गदर 😱🔥
यूपी के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के MMG सरकारी जिला अस्पताल में एक युवती अपना ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंची थी। लेकिन देखते ही देखते उसने हाथ में चाकू निकाल लिया और पूरे अस्पताल में हड़कंप मचा दिया।
लड़की डॉक्टर के केबिन में घुसकर सीधे उनकी मुख्य कुर्सी पर बैठ गई, टेबल पर रखी जरूरी फाइलें और पर्चे हवा में उड़ा दिए। डॉक्टर और मरीज अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। अस्पताल परिसर में काफी देर तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर पहुंची गाजियाबाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि आखिर लड़की के पास चाकू कहाँ से आया और उसने ऐसा क्यों किया।
इस चौंकाने वाली घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं! 👇
#Ghaziabad #MMGHospital #ViralNews #UPNews #DoctorLife #CrimeUpdate #InstagramReels #BreakingNews