खगड़िया: तेतराबाद चंद्रपुरा गांव में अज्ञात टेंपो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के तेतराबाद चंद्रपुरा गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात टेंपो के धक्के से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका स्थानीय सत्तो साह की 58 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी बताया जा रहा है। शनिवार दिन के 3:00 बजे को परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे उर्मिला देवी जलकौड़ा चौक से काम निपटाकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज र