गोमिया: रांची में गोमिया के विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश*ल
Gumia, Bokaro | Jun 6, 2026 गोमिया विधानसभा के विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शनिवार समय लगभग साढ़े बारह बजे रांची स्थित आवास पर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विषय मंत्री के समक्ष रखे।