छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के धवार गांव में शादी समारोह के दौरान एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक जितेंद्र अहिरवार (30) ससुराल आया था और गुरुवार की रात में छत पर सोने गया था। शुक्रवार की सुबह वह नीचे गिरा हुआ मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।