मेदिनीनगर (डालटनगंज): खनवा नहर से हाईवे जाने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के खनवा नहर से हाईवे जाने वाले रास्ते में मंगलवार रात ट्रैक्टर-बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनी नगर के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर और बाइक को जप्त कर थाना ले गई है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।