सिंगरौली: ग्राम कचारी से लापता नाबालिका को बरगवां पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया दस्तयाब।
जिला सिंगरौली के ग्राम कचारी से लापता नाबालिक को बरगवां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया दस्तयाब। बीते 6 जून को बरगवां थाना क्षेत्र के गांव कचारी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिक अपने घर से सुबह बिना बताए निकल गई थी। जिसे बरगवां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढ कर परिजनों को सौंप दिया है।