फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में हल्की बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह जल जमाव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। जगह-जगह सड़क खराब रहने के कारण हल्की बारिश में ही जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सोमवार को 11 बजे स्थानीय लोगों ने बताया जगह-जगह नगर परिषद क्षेत्र में जल जमाव से लोगों का चलने में दिक्कत आ रही है।