सड़क सुरक्षा, अंतरिक्ष कार्यक्रम, वायुमंडल जैसी विविध विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के तहत नरकटियागंज में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे प्रवेशिका प्लस टू विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।