रहुई: दोसूत गांव में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ की छापेमारी, 8 उपभोक्ताओं पर केस दर्ज
Rahui, Nalanda | Jun 9, 2026 रहुई प्रखंड के विद्युत आपूर्ति प्रशाखा धमौली अंतर्गत बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के विरुद्ध दोसूत गांव में विशेष छापामारी अभियान चलाया।अभियान के दौरान आठ उपभोक्ताओं को बिजली मीटर से बायपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया। कनीय विद्युत अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सबसे पहले कामेश्वर पंडित के घर छापेमारी की गई, जहां बिजली चोरी की पुष्टि हुई।