बैतूल नगर: बिना इलाज के रेफर! चिचोली सीएचसी की बड़ी लापरवाही, घायल मरीज की जान से खिलवाड़ के आरोप जिला चिकित्सालय में भर्ती
बैतूल। जिले के चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क दुर्घटना में घायल रोहित पिता रामजी उइके, निवासी कुज बकाजन, को बिना प्राथमिक उपचार दिए ही जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में घायल को न तो दर्द से राहत देने के लिए कोई इंजेक्शन लगाया गया, न सलाइन चढ