पटना ग्रामीण: पटना में जदयू कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फोटो वाला पोस्टर लगा, लिखा- टाइगर अभी जिंदा है
पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया है, जिस पर लिखा है टाइगर अभी जिंदा है। इस पोस्टर के लगते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह संदेश नीतीश कुमार की सक्रिय राजनीति और आगामी रणनीति को लेकर दिया गया है।