गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में कल धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, तैयारियां पूरी हैं
गुण्डरदेही नगर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन गुरुवार 16 जुलाई को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। रथ यात्रा का पर्व 16 जुलाई को देशभर में मनाया जा रहा है। समिति के अनुसार रथ यात्रा का शुभारंभ गुरुवार दोपहर 3 बजे श्री राम जानकी बड़े मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की सुसज्जित रथ यात्रा नगर भ्रमण पर निकलेगी।