27 फरवरी 2026, शुक्रवार सुबह 7 बजे गुना के अशोकनगर रोड स्थित सिंगवासा पेट्रोल पंप के पास कार और ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पार पलट गई और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए। साईं सिटी कॉलोनी निवासी केसरी बघेल की बेटी रमाबाई की हालत गंभीर है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।