पूरनपुर: चंदिया हजारा बंगला में नव वर्ष पर निकाली गई प्रभात फेरी
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदिया हजारा में बंगला नव वर्ष के शुभ अवसर पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सुबह तड़के गांव के मंदिर परिसर से हरिनाम संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु "हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे" के मधुर भजनों का गान करते रहे।