पनागर: गोसलपुर में आधी रात को 'खूनी खेल': लाइनमैन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार!
पनागर में आधी रात को खूनी खेल! चाकू की नोक पर प्राइवेट लाइनमैन से लूट! मोबाइल, कैश और बाइक लेकर बदमाश रफूचक्कर!मामला गोसलपुर थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम मोहला के रहने वाले 32 साल के अजीत कुमार पटेल, जो पावर हाउस में प्राइवेट लाइनमैन हैं, बीती रात मुस्करा गांव में बिजली सुधारकर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।