पिछोर: पिछोर में सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिस्वर ने मोर्चा संभाला, कहा- 'सीएम हेल्पलाइन बंद करो, स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करो'
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ.संजय ऋषिस्वर ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को शाम लगभग 4:00 पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) और एएनएम कर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक ली,जिसमें कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया।