चंदौली: मालवीय पुल पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, गंगा में कूदने के बाद बचाई गई जान, वीडियो हुआ वायरल
मुगलसराय के मालवीय पुल पर एक युवक के चढ़ने से हड़कंप मच गया। समझाने के प्रयास के बीच उसने गंगा में छलांग लगा दी। पहले से तैनात NDRF व पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया। रेस्क्यू के बाद युवक को उपचार हेतु कबीरचौरा अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।