मोहनलालगंज: गोसाईगंज के बटवारा गांव में भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर हुई राख
लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम बटवारा में अचानक गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कई बीघा में खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम मोहनलालगंज भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और राहत कार्यों के निर्देश दिए।