धामपुर: धामपुर में कालागढ़ मार्ग पर टीचर्स कॉलोनी के पास शॉर्ट सर्किट से एटीएम कक्ष में आग लगने से मचा हड़कंप
Dhampur, Bijnor | Jun 24, 2026 बुधवार की अपराह्न करीब 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर में कालागढ़ मार्ग पर टीचर्स कॉलोनी के पास एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन के कक्ष में आग लग गई। आग लगने पर हड़कंप मच गया।सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एटीएम मशीन व कैश को कोई नुकसान होना नहीं बताया जा रहा है।