नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए की ओर से इस बार भी 85 विषयों में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट होगी। एनटीए ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 7 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को 10 से 12 नवंबर के बीच आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर दिया जाएगा।