कटनी नगर: माधव नगर विश्राम बाबा में उद्योगपति से हुई मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
माधव नगर थाना विश्राम बाबा इलाके में विगत 5 जुलाई को पन्ना मोड़ निवासी उद्योगपति मुकेश गुप्ता की शिकायत पर रमेश शुक्ला, यज्ञवल शुक्ला, हर्ष पांडेय, अरमान द्विवेदी, मनोज कुशवाहा, कोका शुक्ला मनु परौहा सहित 30से 35 लोगो पर बलवा मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया था। 5 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने आज मंगलवार सुबह 10 बजे जानकारी दी।