कहरा: सहरसा: कला भवन की कमाई पर मेंटेनेंस गायब, नगर निगम पर सवाल, कलाकार बोले ₹7000 कहां से लाएं?
Kahara, Saharsa | Jan 17, 2026 कलाकारों ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि बड़ी आशा और उम्मीद के साथ कलाकारों ने इस कला भवन की ओर देखा था उन्हें लगा था कि अब जिले के कलाकारों का भविष्य संवरेगा उन्हें अभ्यास और प्रस्तुति के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा लेकिन आज हालात यह हैं कि उसी कला भवन को बुक करने के लिए ₹7000 चुकाने पड़ते हैं जो छोटे कलाकारों के लिए बहुत बड़ी रकम है