बालोद: स्वास्थ्य विभाग में रिश्वत लेते पकड़े गए दोनों बाबू जेल भेजे गए, 50 हजार में किसका कितना हिस्सा, यह जांच में जुटी एसीबी
सीएमएचओ कार्यालय बालोद में गुरुवार को एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए दोनों लिपिक सुरेंद्र कुमार सोनकर और युगल किशोर साहू को अब जेल भेज दिया गया है। एसीबी सूत्रों के अनुसार दोनों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली है। टीम ने यह भी बताया कि रिश्वत के 50 हजार रुपए में किसे कितना देना था, इस दिशा में जांच अभी जारी है।