स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहर थाना में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य हुकमचंद लवंशी के नेतृत्व में एवं व्याख्याता रामकिशन लववंशी के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार मेहरा ने की।