बीते गुरुवार व शुक्रवार को बार भवन में बार एसोसिएशन कैराना के वार्षिक चुनाव के लिए एल्डर कमेटी के सत्यवीर सिंह शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, ब्रह्म सिंह, चौधरी रियासत अली, ओमप्रकाश चौहान व शगुन मित्तल की देखरेख में नामाकंन पत्र जमा कराए गए थे। सोमवार को जांच के दौरान सभी नामाकंन पत्र वैध पाए गए थे। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई।