चक्रधरपुर प्रखंड की बाईपी पंचायत के हिजिया गांव में शुक्रवार को छऊ नृत्य प्रतियिगता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से नगर परिषद् अध्यक्ष सन्त्री उरांव, जिला परिषद् सदस्य मीना जोंको, पंचायत की मुखिया पिंकी जोंको उपस्थित थे। इस अवसर पर गांव के छऊ नृत्य कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी।