अमरपुर: मंदार में दर्दनाक हादसा: पापहरनी पोखर में डूबा सलेमपुर का 21 वर्षीय आशीष, मौत से छाया मातम
Amarpur, Banka | Apr 7, 2026 मंदार में दर्दनाक हादसा: पापहरनी पोखर में डूबा युवक, 21 वर्षीय आशीष की मौत से पसरा मातम घूमने गया था, मौत ने घेर लिया बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 21 वर्षीय आशीष कुमार राय की रविवार को दर्दनाक मौत हो गई। आशीष मंदार घूमने गया था, जहां पापहरनी पोखर में स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी जान चली गई।