कटनी ग्रामीण: वर्षों का इंतजार खत्म : रीठी पोस्ट ऑफिस तिराहा से तहसील कार्यालय तक सड़क का पुन र्निर्माण शुरू
रीठी तहसील मुख्यालय में वर्षों से जर्जर पड़ी पोस्ट ऑफिस तिराहा से तहसील कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क का आखिरकार पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस सड़क के कारण स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिससे आवागमन जोखिम भरा बन गया था।