जशपुर: जशपुर से चलने वाली बसों में नियमों की उड़ रही धज्जियां, ज्यादा किराया और ओवरलोडिंग से यात्री हो रहे परेशान
जशपुर जिले में बस संचालकों की मनमानी का मामला सामने आया है। जशपुर से रायपुर, बिलासपुर, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए संचालित होने वाली यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर सफर कराने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिससे परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों का आरोप है कि लंबी दूरी