मध्यप्रदेश के बड़वाह जनपद पंचायत मे आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के समापन अवसर पर तीसरे दिवस गुरुवार को दोपहर तीन बजे विधायक सचिन बिरला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना है। जनकल्याणकारी योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन से गरीबी का समूल उन्मूलन होगा।