बेगूसराय: शादी में पंडाल खोलते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
शनिवार को बेगूसराय में शादी समारोह में लगा पंडाल खोलने के दौरान हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना चेरिया बरियारपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित नया टोला की है। मृतक की पहचान विक्रमपुर गांव के रहने वाले विजय पासवान के पुत्र रितेश कुमार (21) के रूप में हुई है।