टोंक: विधायक सचिन पायलट ने टोंक में कहा- पाकिस्तान आतंकियों का गढ़ है, वह भरोसेमंद नहीं है
टोंक विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने शुक्रवार को टोंक में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- पाकिस्तान आतंकियों का गढ़ है। वह भरोसेमंद नहीं है। वहां बड़े-बड़े आतंकवादियों ने पनाह ली है। जिस दिन सीजफायर हुआ ।उसी दिन चंद घंटे के बाद सीमा पार से फायरिंग हुई, बमबारी हुई। उन लोगों का क्या भरोसा है, जिनकी विश्व सुनीता खत्म हो चुकी है।