मंडी: उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बल्ह विधानसभा के चार पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
Mandi, Mandi | Apr 13, 2024 शुक्रवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बल्ह विधानसभा के चार पोलिंग बूथों रियूर एक और दो तथा रिवालसर एक और दो में व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने इस दौरान बारीकी से सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया,ताकि किसी प्रकार की कमी होने पर उनमें समय रहते सुधार कर लिया जाए, जिससे कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।